{"_id":"66259587152c16ad6d02d2b4","slug":"3-arrested-including-committee-head-in-case-of-collapse-of-crematorium-wall-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-29568-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: श्मशान घाट की दीवार गिरने के मामले में समिति के प्रधान सहित 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: श्मशान घाट की दीवार गिरने के मामले में समिति के प्रधान सहित 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्मशान घाट की दीवार गिरने के मामले में श्मशान भूमि सुधार समिति के प्रधान सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह ओबेरॉय निवासी न्यू कॉलोनी (प्रधान ), सुभाष चंद खरबंदा निवासी शिवाजी नगर (सेक्रेटरी) व कृष्ण कुमार निवासी सेक्टर-15 पार्ट 2 (सदस्य) के रूप में हुई।
20 अप्रैल को श्मशान घाट की अर्जुन नगर की तरफ की दीवार गिरने से 2 बच्चियों सहित 6 लोग उसके नीचे दब गए थे । पुलिस चौकी अर्जुन नगर की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर 2 बच्चियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।