फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   289 new corona patients found, 173 declared healthy

कोरोना के 289 नए मरीज मिले, 173 स्वस्थ घोषित

Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
289 new corona patients found, 173 declared healthy
289 new corona patients found, 173 declared healthy
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में दिनोंदिन तेज हो रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में 289 नए कोरोना मरीज मिले जबकि 173 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 8.06 फीसदी पर पहुंच गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1057 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसमें से 1046 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 11 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। राहत की बात यह है कि मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है और यही वजह है कि संक्रमण से मौतें भी नहीं हो रही हैं। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को मिले कुल मरीजों में से 79 फीसदी मरीज तो अकेेले गुरुग्राम से ही थे। पूरे हरियाणा में बृहस्पतिवार को 367 मरीज मिले जिसमेें से 289 मरीज गुरुग्राम के शामिल रहे। अब प्रदेश में 1418 सक्रिय मरीजों में से गुरुग्राम के 1057 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed