फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   280 corona patients came in a day, 17 new cases of Omicron

एक दिन में आए 280 कोरोना मरीज, ओमिक्रॉन के 17 नए मामले

Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
280 corona patients came in a day, 17 new cases of Omicron
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण बेतहाशा रफ्तार पकड़ चुका है। स्थिति यह है कि 23 मई के बाद शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 280 नए संक्रमित आए तो ओमिक्रॉन के भी 17 नए मरीज आए। इसके साथ जिले में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। प्रदेश के किसी भी जिले के मुकाबले गुरुग्राम में इस समय ओमिक्रॉन के सर्वाधिक मरीज हैं। वहीं दूसरी तरफ 280 नए मरीज आने के बाद अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 897 हो गई है, जिसमें से 11 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर का महीना कोरोना के मामले में काफी बदलावों भरा रहा। नए मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली जिसने पूरे आंकड़ों को ही बदलकर रख दिया। संक्रमण का असर कम होने के बाद जितने मरीज पांच माह में नहीं आए थे, उससे कहीं ज्यादा सिर्फ दिसंबर माह में ही आ गए। जुलाई से नवंबर के बीच जिले में कोरोना के 1013 नए मरीज आए थे जबकि इससे कहीं ज्यादा 1035 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया था। वहीं, सिर्फ दिसंबर माह में ही 1264 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इस अवधि में महज 429 को ही स्वस्थ घोषित किया गया है। हालांकि, पहले मौतों का आंकड़ा ज्यादा था लेकिन अभी मरने वालों की संख्या में कमी आई है। जुलाई से नवंबर के बीच जिले में 330 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी जबकि दिसंबर में सिर्फ 2 मरीजों की ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed