{"_id":"64665979d2419a91990d1156","slug":"27-illegal-connections-were-cut-from-ward-number-one-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-544765-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वार्ड नंबर एक से 27 अवैध कनेक्शन काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वार्ड नंबर एक से 27 अवैध कनेक्शन काटे गए
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण विभाग ने कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण विभाग ने अवैध कनेक्शन काटने को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता समीउल्लाह की अगुवाई में उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक टीम गठित कर वार्ड नंबर एक बिजली बोर्ड कॉलोनी के पास लगभग 27 अवैध कनेक्शन को मेन लाइन से काटा गया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता समीउल्लाह खान का कहना है कि शहर में अवैध कनेक्शन के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों के आदेश पर टीम गठित कर पूरे शहर में अवैध कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड नंबर एक स्थित बिजली बोर्ड कॉलोनी के पास 27 अवैध कनेक्शनों को काटा गया। इसके साथ ही अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों को विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर उन अवैध कनेक्शन को जोड़ा गया या सरकारी लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।