फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2.6 tonnes of plastic waste will be disposed of scientifically.

Gurugram News: 2.6 टन प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से होगा निपटान

Sun, 24 May 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
2.6 tonnes of plastic waste will be disposed of scientifically.
सोनीपत स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में भेजा जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम के बाजारों और अनधिकृत विक्रेताओं से जब्त किया गया लगभग 2669 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) निपटान के लिए सोनीपत स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में भेजा जाएगा।

यह कार्रवाई अधिकारियों द्वारा शिवाजी नगर के एक घर में स्टॉक करके रखे गए लगभग 1810 किलोग्राम सिंगल-यूज प्लास्टिक को जब्त करने के बाद की गई। इससे पहले बोर्ड ने उद्योग विहार, खांडसा और अन्य अनौपचारिक बाजारों में प्रतिबंधित एसयूपी वस्तुओं का लगभग 859 किलोग्राम स्टॉक रखने के लिए आठ खुदरा विक्रेताओं पर जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एचएसपीसीबी द्वारा नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-एसयूपी अभियान का हिस्सा है जिसके तहत पूरे हरियाणा में लगभग 9893 निरीक्षण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसपीसीबी के उत्तरी विंग की क्षेत्रीय अधिकारी अकांक्षा तंवर का कहना है कि पिछले एक वर्ष में जिले में लगभग 11601 चालान जारी किए गए। जब्त किए गए एसयूपी को वैज्ञानिक निपटान के लिए एक निर्धारित समय सीमा के भीतर वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांटों में ले जाया जाएगा।

अभियान के दौरान पूरे हरियाणा में लगभग 9658 जुर्माने किए गए जिससे 81़08 लाख रुपये का जुर्माना वसूल हुआ। वहीं बार-बार उल्लंघन कर स्टॉक रखने वालों के 57 लाइसेंस रद्द कर दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed