फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   26 employees expressed their protest by shaving their heads.

Gurugram News: 26 कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जताया रोष

Sat, 05 Sep 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
26 employees expressed their protest by shaving their heads.
सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जाते अपना विरोध। वि
सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री की आवास के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


नंबर गेम -31वें दिन भी हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम/सोहना। नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 31वें दिन भी जारी रही। हरियाणा सरकार की नीतियों के विरोध में 26 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के आवास पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर पालिका कर्मचारी विरोधी नीतियों और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए निलंबन और बर्खास्तगी रद्द करने की मांग की। नेताओं ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। मंत्रियों के 12 से 14 मांगें मानने के दावे झूठे बताए गए, क्योंकि कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने फायर, सफाई और सीवरमैन कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस व निलंबन आदेशों का विरोध किया। संघ ने सरकार से आंदोलन को दबाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की मांग की। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस बल से कर्मचारियों को डरा रही है। उन्होंने दावा किया कि शहरों में कूड़ा उठाने के सरकारी प्रयास विफल रहे हैं।
विज्ञापन


फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन की लूट का आरोप
कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल के दौरान कूड़ा उठाने और सफाई करवाने के नाम पर फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कुछ ठेकेदारों और अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। संघ ने कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पर हुए सभी खर्चों, बिलों और भुगतानों की निष्पक्ष जांच की मांग की। नेताओं ने कहा कि पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठवाकर सरकार सामान्य स्थिति दिखाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मई के समझौते को लागू करने की मांग
बसंत कुमार ने सरकार पर सफाई और सीवर कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त कर पक्की भर्ती करने और कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की। संघ ने 13 मई के समझौते को लागू कर सभी स्वीकार की गई मांगों के लिखित आदेश तत्काल जारी करने की मांग की। फायर कर्मचारी रणबीर और भवी चंद शर्मा के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी देने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 6 सितंबर तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।

काम पर नहीं लौटे कर्मचारी
सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने मुंडन कराकर रोष व्यक्त तो किया ही वहीं प्रशासन के आदेशों की भी पालना नहीं की। कर्मचारी आदेशों के बाद भी सफाई के कार्य पर नहीं लौटे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सोहना नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने कहा कि शनिवार को कोई भी सफाई कर्मचारी वापिस काम पर नहीं लौटा है। सरकार के आदेश पर उनको चिन्हित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी सरकार आदेश देगी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। संवाद

सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जाते अपना विरोध। वि

सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जाते अपना विरोध। वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed