{"_id":"664f9053f7ab024af50939c4","slug":"2573-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-23-candidates-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31490-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 25.73 लाख मतदाता करेंगे 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 25.73 लाख मतदाता करेंगे 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में कल होगा मतदान, 2481 मतदान केंद्र बनाए गए
जिले में 113 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर होगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। लोकसभा चुनाव में इस बार 2573411 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 13,61 505 पुरुष, 12,11828 महिलाएं और 78 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में 77329 नए वोट बनाए गए हैं। इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 25,73411 हो गई है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 61 हजार 505 पुरुष, 12 लाख 11 हजार 828 महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर समेत कुल 25 लाख 73 हजार 411 मतदाता हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2481 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नौ विधानसभा क्षेत्रों के 2407 स्थायी बूथ और 1200 से अधिक मतों वाले बूथ के साथ नए बनाए गए 74 सहायक केंद्र शामिल हैं।
डीसी ने बताया कि जिले में 7 हजार पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सम्पन्न कराने के लिए 19 क्यूआरटी टीमें, 12 एसएसटी, 20 एफएसटी व 4 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 85 सेक्टर ऑफिसर व 85 सेक्टर पुलिस ऑफिसर तैनात होंगे। जिले के 500 बूथ पर सुगम मतदान के लिए एनसीसी वॉलंटियर्स की भी सेवाएं ली जाएंगी। जिले में 113 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर होगी। इसके साथ ही सीआरपीएफ की 6 टुकड़ियों को तैनात किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए आंगनबाड़ी वर्कर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
-- --
विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या
बावल विस क्षेत्र में 1 लाख 85 हजार पुरुष, एक लाख 8 हजार 480 महिलाएं व एक ट्रांसजेंडर सहित कुल दो लाख 26 हजार 995 मतदाता हैं। रेवाड़ी में एक लाख 30 हजार 867 पुरुष, एक लाख 19 हजार 757 महिलाओं व 6 ट्रांसजेंडर सहित दो लाख 50 हजार 630 वोटर हैं। गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 31 हजार 629 पुरुष, एक लाख 20 हजार 323 महिलाएं, 6 ट्रांसजेंडर के साथ कुल दो लाख 51 हजार 958 वोटर हैं। बादशाहपुर विस में दो लाख 62 हजार 984 पुरुष, दो लाख 34 हजार महिलाएं व 16 ट्रांसजेंडर सहित चार लाख 97 हजार 44 वोटर हैं। गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 22 हजार 152 पुरुष, दो लाख दो हजार 40 महिलाएं व 19 ट्रांसजेंडर समेत चार लाख 24 हजार 211 मतदाता हैं। सोहना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 48 हजार 544 पुरुष, एक लाख 30 हजार 189 महिलाओं तथा 8 ट्रांसजेंडर सहित दो लाख 78 हजार 741 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हैं। नूंह विधानसभा में एक लाख 8 हजार पुरुष, 93 हजार 916 महिलाएं, 17 ट्रांसजेंडर सहित कुल दो लाख दो हजार 373 वोटर हैं। फिरोजपुर झिरका हलके में एक लाख 29 हजार 384 पुरुष, एक लाख 11 हजार 223 महिलाओं व एक ट्रांसजेंडर सहित दो लाख 40 हजार 608 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पुन्हाना में एक लाख 8 हजार 991 पुरुष, 91 हजार 856 महिलाओं व 4 ट्रांसजेंडर सहित दो लाख 851 मतदाता हैं।
-- -
जिले में 14.51 लाख मतदाता
गुरुग्राम। जिले में इस बार विभिन्न आयु वर्गों में 14 लाख 51 हजार 954 मतदाता 25 मई को मतदान करेंगे। इनमें 18 साल से लेकर सौ वर्ष तक की आयु के मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि गुरुग्राम, पटौदी, बादशाहपुर व सोहना विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 लाख 51 हजार 954 वोटर हैं। जिनमें 49 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। 18 से 19 साल की आयु के 33 हजार 175 मतदाता हैं। इनमें 20 हजार 429 पुरुष, 12 हजार 475 महिलाएं व एक ट्रांसजेंडर वोटर है। 20 से 29 आयु वर्ग के दो लाख 63 हजार 632 वोटर हैं। जिनमें एक लाख 52 हजार 770 पुरुष, एक लाख दस हजार 833 महिलाएं व 29 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। 30 से 39 वर्ष की आयु वर्ग के तीन लाख 47 हजार 905 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 76 हजार 197 पुरुष, एक लाख 71 हजार 699 महिलाएं एवं नौ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल तीन लाख 15 हजार 603 वोटर हैं। इनमें एक लाख 64 हजार 755 पुरूष, एक लाख 50 हजार 843 महिलाएं व पांच ट्रांसजेंडर वोटर हैं।
89 वर्ष से अधिक आयु के 10721 मतदाता
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 50 से 59 आयु वर्ग के कुल दो लाख 22 हजार 704 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 17 हजार 174 पुरुष, एक लाख पांच हजार 528 महिलाएं एवं दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 60 से 69 वर्ष की आयु वर्ग के एक लाख 44 हजार 273 मतदाता हैं। इनमें 72 हजार 686 पुरुष, 71 हजार 584 महिलाएं एवं तीन ट्रांसजेंडर वोटर हैं। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल 82 हजार 954 वोटर हैं। जिनमें 40 हजार 917 पुरुष, 42 हजार 37 महिलाएं शामिल हैं। 80 से 89 वर्ष तक की आयु के कुल 30987 वोटर हैं। इनमें 15743 पुरुष व 15 244 महिलाएं शामिल हैं। 89 वर्ष से अधिक आयु के कुल 10721 मतदाता हैं। इनमें चार हजार 638 पुरुष, 6 हजार 83 महिलाएं शामिल हैं। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वालंटियर नियुक्त किए गए हैं। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वालंटियर तैनात रहेंगे।