फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2500 plant will spread hariyali

नगर निगम की तरफ से 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में लगाए गए 25 हजार पौधे

Mon, 21 Dec 2020 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
2500 plant will spread hariyali
गुरुग्राम। मिशन ग्रीन गुरुग्राम के तहत जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा। इसके लिए नगर निगम एवं ‘आपसी’ एनजीओ ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व डीएलएफ फेज-2 आरडब्ल्यूए के सहयोग से लगभग 1200 वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में 45 क्यारियां तैयार करके विभिन्न किस्म के 25000 पौधे रोपे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने ‘आपसी’ एनजीओ के साथ मिलकर 29 नवंबर 2020 को पुष्प पुरुष के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रामजी जयमल की ओर से संचालित मिशन ग्रीन गुरुग्राम की शुरुआत की गई थी। इसके तहत पौधरोपण के लिए नागरिकों को मुफ्त पौधे दिए जाते हैं। डीएलएफ फेज-2 आरडब्ल्यूए ने भी इस गतिविधि को अपनाया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की ग्रीन बेल्ट को साफ करके फूलों के पौधों का रोपण करने के लिए भूमि को तैयार किया गया। सेक्टर-46 व सेक्टर-15 स्थित नर्सरियों द्वारा पौधे उपलब्ध करवाए गए और 20 दिसंबर तक अधिकांश क्षेत्र में पौधे लगाने का कार्य पूरा किया गया। जनवरी के अंत तक राष्ट्रीय राजमार्ग के 1200 वर्ग मीटर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में फूलों के खिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार ने बताया कि इस परियोजना में डीएलएफ फेज-2 आरडब्ल्यूए का भरपूर योगदान है। आरडब्ल्यूए ने अपने नागरिकों के लिए एक शिविर भी आयोजित किया व उन्हें मुफ्त पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रजाति के पौधे
इनमें आइस, डलिया, डॉग फ्लावर, लिटिल विलियम, कैलेंडुला, गजानिया, डेजी व फ्लोक्स आदि किस्में शामिल हैं। डीएलएफ फेज-2 आरडब्ल्यूए के महासचिव सीपी सिंह ने बताया कि मिशन ग्रीन गुरुग्राम की यह अनूठी पहल समुदाय में सकारात्मकता लाएगी। कहा कि हम पर्यावरण प्रदूषण की भारी चुनौतियों से जूझ रह हैं। खास ये है कि डीएलएफ फेज-2 की महिलाओं ने इन फूलों के पौधों के रखरखाव और हर घर तक मिशन ग्रीन गुरुग्राम को पहुंचाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed