फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   250 students from 40 schools showcased their talent in the cultural festival.

Gurugram News: सांस्कृतिक महोत्सव में 40 स्कूलों के 250 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
250 students from 40 schools showcased their talent in the cultural festival.
तावड़ू। तावडू शैक्षणिक खंड स्थित सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा बावला स्थित आरोही मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में तावडू खंड के 40 विद्यालयों से करीब 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और लोक नृत्य, रागनी, स्किट जैसी विधाओं में अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा की झलक दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ तावडू नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दीप्ति बोकन ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो आयुवर्गों कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12 के बीच चार विधाओं में आयोजित की गई, जिनमें सामूहिक लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागनी और स्किट शामिल थीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पढेनी, पंचगांव, हसनपुर, जौरासी और तावडू के स्कूलों ने विभिन्न विधाओं में बाजी मारी। सामूहिक लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पढेनी और जौरासी ने क्रमशः नौवीं से बारहवीं तथा पांचवीं से आठवीं कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। एकल लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू (II) और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला पटेल नगर की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रागनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पढेनी और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंचगांव ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed