फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   25 houses sealed in Sushant Lok-2 for running commercial activities

Gurugram News: सुशांत लोक-2 में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर 25 मकान सील

Sat, 08 Nov 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
25 houses sealed in Sushant Lok-2 for running commercial activities
डीटीपीई ने पहले लोगों को नोटिस जारी किया, सुधार नहीं करने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने प्लॉटेड आवासीय कॉलोनी सुशांत लोक-2 सेक्टर-55 में रिहायशी मकानों में बिना अनुमति के चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर 25 मकान समेत कुल 49 सीलिंग कीं। अगले सप्ताह 45 इमारतों को सील किया जाएगा। दूसरी टीम ने सरस्वती कुंज में अवैध कब्जे हटाए गए।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि मई में प्लॉटेड आवासीय कॉलोनी सुशांत लोक-2 सेक्टर-55 में पाए गए उल्लंघन के अनुपालन में सीलिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सीलिंग अभियान के दौरान विभिन्न मंजिलों, बेसमेंट और स्टिल्ट फ्लोर पर 25 संपत्तियों को सील किया गया। प्रवर्तन दल की ओर से इन 25 इमारतों में कुल 49 सीलिंग की गईं। उन्होंने बताया कि इन मकानों पर डेंटल क्लिनिक, पीजी, गेस्ट हाउस, आईवीएफ सेंटर, येल कंपनी, मेडिकल लैब, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, होम्योपैथी क्लिनिक, आईएफबी सर्विस सेंटर, युमा लियोक बैटरी स्टोर व डॉग/पेट क्लिनिक आदि शामिल हैं। अमित ने बताया कि अगले सप्ताह में भी जारी रहेगा और 45 इमारतों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

डीटीपीई की ओर से हर शनिवार को सुशांत लोक-2 और 3 में ‘ऑफिस ऑन द स्पॉट’ अभियान चलाया था। तीन फेजों में कुल 6,66 रिहायशी मकानों पर नोटिस चस्पा किए थे। कई ने कोई जवाब नहीं दिया जबकि कुछ ने असंतोषजनक उत्तर दिए। ऐसे मामलों में विभाग ने अब रेस्टोरेशन ऑर्डर यानि खुद सुधार करने का आदेश दिया था। सर्वेक्षण के दौरान विभाग को ट्यूशन सेंटर, ब्यूटी पार्लर, रियल एस्टेट ऑफिस, क्लिनिक, गेस्ट हाउस, पीजी, किराना दुकान, प्रिंटिंग स्टेशनरी, स्पोर्ट्स टॉय शॉप, सलून, योगा और प्ले स्कूल आदि शामिल मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती कुंज में दूसरे दिन हुई तोड़फोड़
डीटीपीई की दूसरी टीम सरस्वती कुंज सेक्टर-53 पहुंची और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। टीम ने करीब 360 झुग्गियां (1.5 एकड़ क्षेत्रफल) और आंतरिक सड़क पर बनाए गए 2 गेट भी ध्वस्त कर दिए गए। इससे पहले शुक्रवार को भी टीम ने बड़े स्तर पर सरस्वती कुंज में तोड़फोड़ अभियान चलाया था। यहां पर सरकारी जमीन पर काफी संख्या में लोग ने टीनशेड लगाकर कब्जा कर लिया था। उन्हें खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। जमीन नहीं खाली करने पर डीटीपीई ने बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed