{"_id":"5ded32728ebc3e1bcf3f4e83","slug":"24-thousand-chalan-of-scooty-gurgaon-news-noi4780306166","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में स्कूटी का कटा 24 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में स्कूटी का कटा 24 हजार का चालान
Mon, 09 Dec 2019 03:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
challan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित नए मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने के तीन माह बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को स्कूटी सवार से कागजात मांगे गए तो वह एक भी कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी का 24 हजार का चालान काट दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के बाद स्कूटी को जब्त कर लिया। तिगरा गांव निवासी राहुल अपने दोस्त के साथ सुबह करीब 11.15 बजे स्कूटी से घाटा गांव की ओर से आ रहे थे। खुशहाल चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय ट्रैफिक पुलिस अधिकारी (जेडओ) दिनेश कुमार ने चालक से स्कूटी के कागजात दिखाने को कहा। लेकिन वह स्कूटी के एक भी कागज नहीं दिखा पाए।
ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी सवार के बिना हेलमेट के 1000 रुपये, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 5 हजार, बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के 5 हजार, बिना इंश्योरेंस के 2 हजार, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के 10 हजार समेत अन्य चालान राशि मिलाकर 24 हजार का चालान थमाते हुए स्कूटी जब्त कर ली। स्कूटी मालिक पंकज तंवर ने बताया कि उसका बड़ा भाई स्कूटी लेकर गया था, उसे अभी जानकारी मिली है कि चालान कटा है।
विज्ञापन