{"_id":"6478d50912b79a2e8308aff8","slug":"23-lakh-cheated-from-three-women-gurgaon-news-c-1-1-587891-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोने के बिस्किट के चक्कर में तीन महिलाओं से ठगे 23 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोने के बिस्किट के चक्कर में तीन महिलाओं से ठगे 23 लाख रुपये
विज्ञापन
सोने के बिस्किट बेचने का झांसा देकर तीन महिलाओं से ठगे 23 लाख
एक महिला ने घर गिरवी रख 10 लाख, महिला समेत तीन पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोने के बिस्किट बेचने का झांसा देकर एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तीन महिलाओं से 23 लाख रुपये ठग लिए। लिया। पीड़ित महिलाओं ने अपनी जमीन और गहने गिरवी रखकर रुपये दिए। महिलाओं ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला ने अमीर आदमी को अपने जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की सलाह दी। पीड़ितों की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
फर्रुखनगर निवासी संतोष ने पुलिस को बताया कि वह थेरेपी का काम करती है। कुछ महीने पहले आशा नामक महिला से संपर्क हुआ। आशा ने अपने आपको जोनियावास निवासी बताया था। आशा ने बताया कि वह जगफूल उर्फ चिया और किशनवीर को जानती है जिनके पास सोने के बिस्किट है। यह बिस्किट उन्हें जमीन की खुदाई में मिली है। शुद्ध कराने के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने को झांसे में ले लिया। संतोष ने अपनी जमीन गिरवी रख 10 लाख रुपये उसे दे दिए।
दूसरी पीड़िता अनीता ने बताया कि वह टेलर का काम करती है। आशा उनसे भी मिली और कहा कि वह दो लोगों को जानती है, जो महिलाओं पर नोटों की बारिश करते हैं। आरोपी महिला ने उन्हें भी सोने वाली कहानी सुनकर फंसा लिया। पीड़िता ने अपने जेवरात को गिरवी रखकर आरोपी महिला आठ लाख रुपए दे दिए। तीसरी पीड़िता तरीशा ने बताया कि आशा उसकी दुकान पर आई और सोने की कहानी सुनाई और पांच लाख रुपये कुछ दिनों के लिए ले गई। पीड़िता जब पैसे मांगने जाती तो वह हर बार समय देते थे, लेकिन पैसे नहीं दिए। उनका कहना है कि आशा ने एक नशीली चाय भी पिलाई थी।