फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2,200 police personnel will be deployed at 66 Ravan Dahan sites.

Gurugram News: 2200 पुलिसकर्मी, 66 रावण दहन स्थल पर तैनात रहेंगे

Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
2,200 police personnel will be deployed at 66 Ravan Dahan sites.
दशहरा पर्व के लिए गुरुग्राम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दशहरा पर्व के लिए गुरुग्राम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। करीब 2200 पुलिसकर्मी 66 रावण दहन स्थलों और 17 धार्मिक झांकियों के मार्गों पर तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और मानेसर पुलिस जोन में आयोजन स्थलों की संवेदनशीलता के अनुसार बल तैनात किया है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें आयोजन समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया है। कुल 66 रावण दहन स्थलों में 12 बड़े और 54 छोटे आयोजन स्थल शामिल हैं। बड़े आयोजन स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक स्थल पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सुरक्षा प्रबंधों के तहत सभी 12 बड़े रावण दहन स्थलों पर एक-एक अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक जोन में दो अग्निशमन वाहन और दो एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा। इससे आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। दशहरा पर्व के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए यातायात पुलिस विशेष प्रबंध करेगी। एसीपी सत्यपाल यादव ने बताया कि रावण दहन स्थलों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती से वाहनों का संचालन सुचारु रहेगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और अपील
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। वेस्ट पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक दंगा-रोधी कंपनी स्टैंडबाय पर तैनात रहेगी। प्रत्येक जोन में एक-एक त्वरित प्रतिक्रिया दल की व्यवस्था की गई है। विभिन्न आयोजन स्थलों पर अपराध शाखा कर्मी, गश्ती दल और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन/पुलिस नियंत्रण कक्ष की तैनाती भी की गई है। गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दशहरा पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा और यातायात निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed