फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   21 properties sealed for commercial activities in residential area

Gurugram News: आवासीय क्षेत्र में कामर्शियल गतिविधियों पर 21 संपत्तियां सील

Fri, 16 Feb 2024 02:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
21 properties sealed for commercial activities in residential area
जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने सुशांत लोक में की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आवासीय क्षेत्र में कामर्शियल गतिविधि चलाने पर जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने सुशांत लोक में 21 संपत्तियों को सील कर दिया। इस दौरान सुशांत लोक थाने की पुलिस टीम मौजूद रही। हालांकि कार्रवाई के दौरान टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

डीटीपी मनीष यादव ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में कामर्शियल गतिविधियों पर रोक है। इसके बाद भी लोग कामर्शियल गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लाइसेंस प्राप्त क्षेत्र सुशांत लोक एक में ऐसी संपत्तियों को सील किया गया। 21 संपत्तियों में डीलर कार्यालय, सलाहकार सेवा, जिम, सैलून और किराना स्टोर समेत अन्य शामिल है। बता दें कि लाइसेंस काॅलोनी में कई लोगाें ने अपने घरों में दुकानें और कार्यालय खुलवा रखे हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इसे लेकर अक्सर लोगों की डीटीपी को शिकायतें मिलती रहती हैं। इससे पहले भी डीटीपी ने बड़े स्तर पर इसी प्रकार की संपत्तियों को सील किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed