{"_id":"5be43037bdec2269b51839ef","slug":"201541681207-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दिवाली के दिन 100 टन अतिरिक्त कूड़ा हुआ पैदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दिवाली के दिन 100 टन अतिरिक्त कूड़ा हुआ पैदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम जिले में दिवाली के दिन करीब सौ टन कूड़ा अतिरिक्त पैदा हुआ। इस कारण कई इलाकों में शाम तक कूड़ा नहीं उठाया जा सका। लिहाजा अनेक इलाकों में आतिशबाजी के बाद उत्पन्न हुआ कूड़ा पड़ा का पड़ा रहा।
विज्ञापन
नगर निगम के इलाके में प्रतिदिन करीब सात सौ टन कूड़ा पैदा होता और निगम करीब छह सौ टन कूड़ा ही उठा पाता है, लेकिन दिवाली के अगले दिन बृहस्पतिवार को करीब आठ सौ टन कूड़ा पैदा हुआ। इस तरह अन्य दिनों की तुलना में सौ टन कूड़ा अतिरिक्त पैदा हुआ। नगर निगम के अनुसार बृहस्पतिवार को करीब छह सौ टन ही कूड़ा उठाया जा सका।
विज्ञापन
निगम के अनुसार, दिवाली के दिन पटाखे, मिठाई के डिब्बे का कूड़ा अतिरिक्त निकला। मुख्य सड़कों से रात के समय ही मशीनों से सफाई कराकर कूड़ा उठाया गया, लेकिन छोटी सड़कों एवं गलियों से कूड़ा उठाने में दिक्कत आड़े आ रही है।
विज्ञापन