फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   20 vehicles were rented by convincing the car owners

Gurugram News: गाड़ी मालिकों को विश्वास दिलाकर किराए पर लीं 20 गाड़ियां

Thu, 26 Dec 2024 06:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
20 vehicles were rented by convincing the car owners
दो लोगों ने गाड़ियों को किया गायब, तीन गाड़ियां बरामद, 17 का पता नहीं
विज्ञापन

गाड़ी मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूराे

गुरुग्राम। न्यू काॅलोनी थाना क्षेत्र में दो लोगों ने गाड़ियों को किराए पर लिया और समय पर किराया देकर गाड़ी उपलब्ध कराने वालों के साथ अच्छी पहचान बना ली। इसके बाद बड़े स्तर पर अस्पतालों में एनआरआई मरीजों को लाने व ले जाने की बात का विश्वास दिलाकर 20 गाड़ियों को गायब कर दिया।
यही नहीं, जब आरोपियों की तलाश की गई तो आरोपियों के आधार कार्ड व पैन कार्ड भी फर्जी पाए गए। वहीं, आरोपियों ने गाड़ी मालिकों के आरसी से फर्जी आधार कार्ड भी तैयार कराए और गाड़ियों को उनके नाम पर ही 100-100 रुपये के एफिडेविट तैयार कराकर आधी कीमत में ही बेच दिया। शिकायतकर्ताओं ने बेची गई तीन गाड़ियां पकड़ ली हैं। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों व गायब की गई गाड़ियों की तलाश शुरू की है। न्यू कॉलोनी निवासी उज्ज्वल मोंगिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने दोस्त गुरकीरत सिंह संधू और दीप कौशल के साथ मिलकर अपनी पर्सनल गाड़ियों को किराए पर देते हैं। 25 अप्रैल 2024 को उनके पास सईद इदरीश व सईद जैबी दो सगे भाई निवासी जनता काॅलोनी ग्रीन हिल सोसाइटी गिलबर्ट हिल रोड मुंबई महाराष्ट्र ने जूम एप के माध्यम से उनकी गाड़ी किराए पर ली थी। दोनों भाइयों ने अपने दस्तावेज आधार कार्ड व पैन नंबर दिए थे। दोनों गाड़ी को वापस लौटा दिया। इसके बाद 27 अप्रैल 2024 को दोनों भाई उज्ज्वल मोंगिया व उसके पार्टनर के पास आए और बताया कि वे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इंटरनेशनल पेशेंट सर्विस अटेंड करने का काम करते हैं। अस्पताल में एनआरआई मरीज आते-जाते रहते हैं, ऐसे में उन्हे काफी गाड़ियों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उज्ज्वल व उनके पार्टनर ने दोनों भाइयों को गाड़ियां किराए पर देनी शुरू कर दीं। इन गाड़ियों का बीते अक्तूबर माह तक किराया सही देते रहे, लेकिन बीते नवंबर माह से किराए में कटौती कर दी।
विज्ञापन

जब गाड़ी मालिकों ने फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब उनके दिए गए पते पर गाड़ी मालिक पहुंचे तो मकान पर ताला लगा मिला। इसके बाद उनके पड़ोसी ने बताया कि वे दस दिन पहले ही मकान खाली कर चुके हैं। ऐसे में गाड़ी मालिकों ने गाड़ियों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद तीन गाड़ियों को बरामद किया गया। इन गाड़ियों पर मिले ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने ये गाड़ियां खरीदी हैं। जिन पर सबूत के तौर पर केवल 100 रुपये का एफिडेविट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज्वल मोंगिया ने बताया कि आरोपियों द्वारा किराए पर ली गई एक गाड़ी को जीपीएस की मदद से ढूंढ लिया। जिस पर फैज कुरेशी निवासी पिलोखरी रोड मेहमूद नगर मेरठ मिला। फैज ने बताया कि उसने यह गाड़ी चार लाख रुपये में खरीदी है। इस गाड़ी को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया गया था। पीड़ितों ने पुलिस की मदद से यह गाड़ी वापस ले ली। इस तरह 20 में से तीन गाड़ियां बरामद की गई हैं, लेकिन 17 गाड़ियां अभी भी गायब हैं।

आरोपियों ने बनाए फर्जी दस्तावेज

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सईद जैबी व सईद इदरीश ने उनकी गाड़ियों की आरसी के आधार पर उनके आधार कार्ड व पैन नंबर भी फर्जी बनवा लिए। इसके अलावा आरोपियों द्वारा दिए गए दस्तावेज भी फर्जी मिले हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता उज्ज्वल मोंगिया ने बताया कि ऐसे कई अन्य लोग भी हैं, जो उनकी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed