फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   20 lakh theft in 25 minutes

25 मिनट में 20 लाख की चोरी

Mon, 30 Aug 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
20 lakh theft in 25 minutes
गुरुग्राम। सनसिटी में रहने वाले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के उपाध्यक्ष को परिवार के साथ जयपुर जाना महंगा पड़ा। परिवार के वापस आने पर पता चला कि अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर उनके कमरे से पांच लाख रुपये नरद व 15 लाख रुपये का जूलरी चोरी कर लिया है। चोर जाते समय घर में लगे कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। सेक्टर 53 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनसिटी के ई -19 में प्रथम तल पर रहने वाले रतन लाल कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में उपाध्यक्ष के पद पर काम करते हैं। शुक्रवार की रात को अपने परिवार के साथ जयपुर गए थे। घर पर कोई नहीं था। वापस आ कर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उनके बेड रूम में रखा पांच लाख नकद व 15 लाख रुपये की जूलरी व अन्य कीमती सामान गायब था। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। 8:00 बज कर 47 मिनट पर एक युवक घर में घुसता है 9:12 पर घर से बाहर निकलता है। पूरी वारदात को 25 मिनट में अंजाम दिया गया है। चोर जाते समय कैमरे का डीवीआर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed