फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 patients died due to corona infection, 3448 new patients came

कोरोना संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत, 3448 नए मरीज

Mon, 17 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
2 patients died due to corona infection, 3448 new patients came
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ने के बाद स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। सप्ताह भर पहले तक जहां रोजाना सिर्फ बड़ी संख्या में मरीज आ रहे थे वहीं अब कोरोना संक्रमण से मरीजों के दम तोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में 3448 नए मरीज आए तो 2 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,17,817 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसमें से 22,118 मरीज सक्रिय हैं। हालांकि, संक्रमण के चलते जिन मरीजों की मौत हो रही है, उनमें से अधिकांश किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहते हैं। सोमवार को भी जिन 2 मरीजों की मौत हुई, दोनों ही गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मरने वालों में 60 व 80 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं, जिनमें से 60 वर्षीय बुजुर्ग को क्रॉनिक लीवर डिजीज व 80 वर्षीय बुजुर्ग को हाइपरटेंशन की समस्या थी। खास बात यह है कि मरीजों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी और इनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

-------
17 दिन में 8 मरीजों की मौत
जनवरी के 17 दिनों में अब तक कोरोना के 8 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सभी की आयु 50 साल से ज्यादा थी। 22,118 मरीजों में से इस समय अस्पतालों में 154 भर्ती हैं जबकि 21,964 होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मरने वाले 935 मरीजों में से 619 पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे जबकि 316 को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। एक माह पहले तक रोजाना पांच-छह हजार नमूने लिए जा रहे थे लेकिन अब यह आंकड़ा 12 हजार तक पहुंच गया है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में 12,083 नमूने लिए गए, जिसमें से 1828 की रैपिड एंटिजन किट के जरिए जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed