फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 new dengue patients were found, samples of 65 were taken for testing

डेंगू के 2 नए मरीज मिले, जांच के लिए 65 के नमूने लिए

Mon, 08 Nov 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
2 new dengue patients were found, samples of 65 were taken for testing
गुरुग्राम। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भी 2 नए मरीज मिले तो वहीं जांच के लिए 65 मरीजों के नमूने लिए गए। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 169 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 16 दिनों में 60 नए मरीज मिले हैं। हालांकि, नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में बने डेंगू वार्ड से मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया और बुखार का प्रकोप भी बरकरार है। सितंबर के दूसरे पखवाड़े से रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जो अक्तूबर के अंत तक जारी रही। नवंबर की शुरुआत से डेंगू के मामलों में कमी आई है। अब तक जांच के लिए भेजे गए 4679 नमूनों में से 269 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से करीब 10 फीसदी नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। कई बार तो आपात स्थिति में नागरिक अस्पताल से भी एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। जिले में हाउस टू हाउस सर्वे के तहत सोमवार को 10232 घरों की जांच की गई। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम अब तक 625909 घरों की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed