{"_id":"611e67598ebc3e7a1c7a8bdd","slug":"18833-people-got-corona-vaccine-gurgaon-news-noi5999511183","type":"story","status":"publish","title_hn":"18833 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18833 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में शुक्रवार को 52 शासकीय केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 9250 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 4000 लोगों को टीके की पहली व 5250 को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। शुक्रवार को सभी 52 ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें से 6 केंद्रों पर कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सिर्फ एक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी का टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि चौमा सामुदायिक केंद्र, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, कृष्णा सोसाइटी पुजारी वाली गली मानेसर, उल्लाहवास चौपाल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरा व मानेसर में जाकर लोग कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी
शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित हुए नागरिक सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस केंद्र पर वैक्सीन के 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर ही स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां पर पहली व दूसरी डोज के तौर पर 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। टीकाकरण के लिए किसी भी तरह के पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं है। सभी केंद्रों पर पहले आओ पहले लगवाओ के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
10215 को टीके की पहली डोज
बृहस्पतिवार को जिले में कुल 18833 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें से 10215 को टीके की पहली व 8618 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 8357 व निजी केंद्रों पर 10476 लोगों को टीका लगाया गया। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 100 लोगों को स्पूतनिक की पहली व 55 को दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 28 लोगो ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर टीका लगाया गया, जबकि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 51 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्कूल स्टाफ के 1174 लोगों को पहली व 260 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
पंजाब के लाभार्थी को दिया सर्टिफिकेट
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के एक लाभार्थी को बृहस्पतिवार को टीके की दूसरी डोज देकर उसको कंप्लीट वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दे दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अनिल सोनी नामक युवक ने कोवा पोर्टल पर पंजीकरण कर टीके की पहली डोज ली थी जबकि जिसे गुरुग्राम में टीके की दूसरी डोज दी गई।