{"_id":"5bec0345bdec2269bf7d816f","slug":"181542193989-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की धरपकड़ के लिए 100 से अधिक जगहों पर छापामारी
गुरुग्राम। सेक्टर-66 में तीन वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए 100 से अधिक स्थानों पर छापामारी की है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आयुक्त द्वारा गठित एसआईटी की 6 टीमों ने गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद सहित उन स्थानों पर छापामारी की है, जहां भी आरोपी के छिपे होने की संभावना थी। इसके अलावा पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, आसपास के थानों सहित उत्तर प्रदेश में आरोपी के निवास के आसपास थाना पुलिस की भी सहायता ली जा रही है। आरोपी के पास कोई मोबाइल नहीं है जिस कारण उसे ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। मामले में पुलिस को पड़ोस की झुग्गी में एक सप्ताह पहले अपनी बहन के पास रहने आए सुनील नामक युवक पर शक है। सीसीटीवी फुटेज में इसकी पुष्टि भी हो गई, जिसमें आरोपी मासूम को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है।