{"_id":"5b6081774f1c1b9f3e8b46e2","slug":"181533051255-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की पांच सड़कों को हरा-भरा करने की योजना ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की पांच सड़कों को हरा-भरा करने की योजना ठप
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
पांच सड़कों को हरा-भरा करने की योजना ठप
-आधा मानसून निकल जाने के बाद भी पौधे लगाने का नहीं हुआ टेंडर अलॉट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा पुराने गुरुग्राम में पांच सड़कों को हरा-भरा करने की योजना ठप होने के कगार पर है। मानसून का आधा मौसम निकल जाने के बाद भी निगम ने इस योजना का अभी तक टेंडर अलॉट नहीं किया हैै। ऐसे में यह योजना अधर मेें लटकी हुई है।
नगर निगम ने एक माह पहले अधिक ट्रैफिक होने वाली सड़कों को दोनों तरफ से हरा-भरा करने की योजना तैयार की थी। योजना में निगम ने पुराने गुरुग्राम की पांच सड़कों का चयन किया था, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। इनमें न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, शीतला माता रोड, बसई रोड और ओल्ड दिल्ली रोड को शामिल किया गया। लेकिन निगम के लापरवाह अधिकारियों के कारण योजना अधर में है।
ये पौधे लगाए जाने की थी योजना
सड़कों की दोनों तरफ लगाए गुलमोहर, अमलतारा, जकरंडा, बड़, पीपल, नीम और ट्रिकोमा आदि पौधे लगाने की योजना थी।
कोट
योजना का टेंडर जारी किया गया है जल्द ही टेंडर अलॉट कर इसी सप्ताह का शुरू करवा दिया जाएगा।
-अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, बागवानी, नगर निगम, गुरुग्राम।