फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   संपतिकर जाम नहीं होने पर दो और बैंक्वेट हॉल सील

संपतिकर जाम नहीं होने पर दो और बैंक्वेट हॉल सील

Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
संपतिकर जाम नहीं होने पर दो और बैंक्वेट हॉल सील
संपत्तिकर जमा नहीं होने पर दो और बैंक्वेट हॉल सील
विज्ञापन

-दोनों पर था लाखों रुपये का संपत्तिकर बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संपत्तिकर की अदायगी नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को ओल्ड दिल्ली रोड स्थित अभिनंदन गार्डन व सेक्टर-23 स्थित माथुर फार्म हाउस को सील किया गया है। दोनों बैंक्वेट हॉल पर निगम का लाखों रुपये का संपत्तिकर बकाया है।

नगर निगम के जोनल टैक्सेशन अधिकारी-2 समीर श्रीवास्तव ने बताया कि ओल्ड दिल्ली रोड स्थित अभिनंदन गार्डन पर नगर निगम का 80 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया है और सेक्टर-24 स्थित माथुर फार्म हाउस को 56 लाख रुपये का संपत्तिकर अदा करना है। नगर निगम द्वारा सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों को संपत्तिकर की अदायगी के लिए नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अदायगी नहीं करने के कारण सोमवार को सील किया गया। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम की सीमा में स्थित बैंक्वेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी करके उन्हें संपत्तिकर जमा करवाने की हिदायत दी गई थी और साथ ही यह भी कहा गया था कि संपत्तिकर की अदायगी नहीं करने वाले बैंक्वेट हॉल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed