{"_id":"64d3cbe56e745ba30a062704","slug":"18-plots-sealed-in-sushant-lok-phase-1-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-11946-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुशांत लोक फेज-1 में 18 भूखंड सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुशांत लोक फेज-1 में 18 भूखंड सील
विज्ञापन
व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर जारी किए थे नोटिस, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई
अभियान से पहले मकान के गेट बंद करने वालों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने बुधवार को सुशांत लोक फेज-1 के ब्लाक-ए और ब्लाक-सी में मकानों में संचालित की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के चलते 18 भूखंडों पर सीलिंग की कार्रवाई की। यहां पर अलग-अलग फ्लोर पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इन सभी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अभियान के दौरान जिन लोगों ने सीलिंग से ठीक पहले जान बूझकर अपने गेट बंद करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
सुशांत लोक फेज-1 में आवासीय मकानों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने पर मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत की गई थी। स्थानीय आरडब्ल्यूए की ओर से भी लगातार शिकायतें मिल रही थी। बुधवार को डीटीपी प्रवर्तन विभाग की टीम करीब 50 पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां पर आवासीय भूखंडों में गेस्ट हाउस, सलून, ग्रोसरी शॉप संचालित की जा रही थीं। ये गतिविधियां मकानों के बेसमेंट, भू-तल, पहली और दूसरी मंजिल पर हो रही थीं। इन गतिविधियों से रिहायशी कालोनी में बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही है। इसी के चलते इनको सील कर दिया गया है। अभियान के दौरान बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट बलराज सिंह, एटीपी दिनेश, जेई आकाश राव, एफटी पारस मौजूद रहे।
तयशुदा गतिविधियों के लिए पहले विभाग से अनुमति लें
डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने बताया कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की नियमावली के तहत नोन न्यूसेंस गतिविधियों को संचालित करने के लिए रिहायशी मकान के ग्राउंड फ्लोर के कुल कवरेज एरिया के 25 प्रतिशत तक की स्वीकृति ली जा सकती है। इसके लिए विभाग करीब 60 हजार रुपये वसूलता है और पांच साल के लिए अनुमति देता है। इन गतिविधियों में प्रापर्टी डीलर, वकील, सीए, डाक्टर क्लीनिक, कांट्रेक्टर कंसल्टेशन आदि गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
150 से अधिक भवन स्वामियों को दिया नोटिस
विभाग की तरफ से 31 अगस्त तक अलग-अलग लाइसेंसी कालोनियों में छह से सात सीलिंग अभियान चलाए जाने है। इस दौरान 150 से अधिक व्यावसायिक गतिविधियों को सील करने पर फोकस है। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव कहते हैं कि सुशांत लोक में अब तक 150 से अधिक व्यावसायिक गतिविधियों को नोटिस दिया जा चुका है। अभियान जारी रहेगा। डीएलएफ फेज-1, फेज-2, फेज-3, फेज-4, सुशांत लोक फेज-1, फेज-2, फेज-3 में अब तक 750 से अधिक व्यावसायिक गतिविधियों को नोटिस दिया जा चुका है।