फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   17402 people got the vaccine in the district

जिले में 17402 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
17402 people got the vaccine in the district
गुरुग्राम। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार अब तेजी से बढ़ रही है। न सिर्फ पहली बल्कि दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी जिले में कुल 17, 402 लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि, चिंता की बात यह है कि शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण के दौरान सामाजिक दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को कड़ी धूप में लोग टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति गैलेरिया मार्केट के नजदीक बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर देखने को मिली, जहां कड़ी धूप में पसीना पोंछते हुए लोग टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का किसी ने पालन नहीं किया। इसी तरह अन्य केंद्रों पर भी लोग सामाजिक दूरी व दो माह पहले चली कोरोना के कहर को भूलकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि स्वास्थ्यकर्मी भी इनको नियम का पालन करने के लिए नहीं कहते।
विज्ञापन

अब तक 12 लाख से ज्यादा को लगा टीका
17402 लोगों को टीका लगाए जाने के बाद लाभार्थियों की संख्या अब बढ़कर 1287596 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में 4099 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। इसमें से 18-44 आयु वर्ग में 12690 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 5396 ने पहली व 478 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, निजी केंद्रों पर 6320 लोगों ने पहली व 496 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 45 साल से ऊपर के 4637 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 933 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई, जबकि 1974 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। निजी टीकाकरण केंद्रों पर 641 लोगों को पहली व 1089 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को विदेश जाने वाले 62 लोगों ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 जुलाई से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर लगेगा टीका
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का दायरा बढ़ाते हुए 1 जुलाई से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि 1 जुलाई से टीकाकरण की योजना बनी है। कितने स्लॉट उपलब्ध होंगे, इसकी जल्द ही जानकारी दी जाएगी। इसके बाद अन्य मेट्रो स्टेशन पर भी टीकाकरण की योजना बनाई जा सकती है। शुक्रवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में विदेश जाने वाले 62 यात्रियों ने टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed