फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   शहर में बाइकर्स का आतंक

शहर में बाइकर्स का आतंक

Sun, 15 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर में बाइकर्स का आतंक
शहर में बाइकर्स का आतंक
विज्ञापन

- युवती से छीना पर्स, युवक का मोबाइल छीनकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बाइकर्स का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार को बाइक सवार युवकों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पर्स व मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस को दी शिकायत में रेनू गुप्ता ने कहा कि वह दोपहर को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार उनके पीछे आया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। उनके पर्स में 15 हजार रुपये नकद और मोबाइल था।
विज्ञापन

पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-23 निवासी इंदू भाटिया ने कहा कि वह शुक्रवार शाम को घूमने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए जो उनके गले से चेन छीनते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में अपना एन्क्लेव निवासी शंकर कुमार ने कहा कि वह मदनपुरी गली नंबर 10 में किसी काम से आए थे। शाम के वक्त एक युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार होने लगा। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया जिसे लोगों की मदद से मौके पर ही काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान कन्नौज उत्तर प्रदेश निवासी दीपू के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed