{"_id":"6a0f5e8a9297ec3823022b3e","slug":"171-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-credit-card-verification-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88766-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन के नाम पर 1.71 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन के नाम पर 1.71 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
- वेरिफिकेशन के नाम पर ओटीपी मांगकर वारदात काे दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन की बात कहकर एक व्यक्ति से 1,71,932 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाना मानेसर में ठगी की शिकायत शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मानेसर के ढाणा गांव में रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वे वीवीडीएन कंपनी में काम करते हैं। 14 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन पेंडिंग है। जब पीड़ित ने मना किया तो जालसाज ने फिर से 15 अप्रैल को क्रेडिट कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए कॉल की। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक ओटीपी आया और जालसाज ने बातों में लगाकर ओटीपी पूछ लिया। 20 अप्रैल को क्रेडिट कार्ड का बिल बना तो पीड़ित को पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 45 हजार, 49,999, 25,896 रुपये कट गए। इसके बाद 21 अप्रैल को 48,500 रुपये डेबिट हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।