Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   170 new infected patients of Corona found, one dead

कोरोना के 170 नए संक्रमित मरीज मिले, एक की मौत

Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
170 new infected patients of Corona found, one dead
170 new infected patients of Corona found, one dead
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को कोरोना के 170 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। 102 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। शनिवार को काफी समय बाद एक दिन में ही 150 से ज्यादा मरीज सामने आए। वहीं, 1 और मरीज की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 104 हो गया है। इसमें से 67 मरीज पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे, जबकि 37 मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन

170 नए मरीजों के आने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6748 हो गई है, जिसमें से 5608 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिर से 1 हजार के पार हो गई है। अब जिले में 1036 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 794 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 26 मरीज जिला कोविड अस्पताल में भर्ती हैं तो 156 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 60 मरीजों को जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 2345 लोगों के कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 1789 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए। इसमें आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन से होने वाली जांच के लिए नमूने शामिल हैं। वहीं, 556 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए है। अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या 60654 हो चुकी है, जिसमें से 51561 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 6748 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 598 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed