{"_id":"5f47f01c8ebc3e19693fbc8b","slug":"17-farm-house-demolished-last-days-in-gurugram-gurgaon-news-noi5323782146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली में बने 17 फार्म हाउस दो दिन में तोड़े, स्थानीय लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली में बने 17 फार्म हाउस दो दिन में तोड़े, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Fri, 28 Aug 2020 06:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
चली जेसीबी...
- फोटो : अमर उजाला
अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बने करीब 19 फार्म हाउस में से निगम और जिला योजनाकार विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने दो दिन में 17 फार्म हाउस को तोड़ दिया है। दोनों टीम ने बुधवार को आठ तो बृहस्पतिवार को नौ फार्म हाउस को जेसीबी मशीनों से ढहा दिया।
विज्ञापन
हालांकि यहां अभी भी दो फार्म हाउस, स्कूल, हॉस्टल और बंधवाड़ी गांव के तीन लोगों के मकान हैं। उधर दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
नगर निगम व जिला योजनाकार विभाग ने भारी पुलिस बल के साथ दूसरे दिन भी अरावली में तोड़फोड़ करने का अभियान जारी रखा। बृहस्पतिवार को टीम ने करीब 60 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करवा लिया है। शुक्रवार को भी यहां तोड़फोड़ जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार इन सभी फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल, डीजे, बड़े-बड़े पार्टी हाल बने हुए हैं। इनमें अक्सर वीकेंड पर लोग गाड़ियों में आते थे और पार्टी करते थे।
जंगली क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिस भी कभी नहीं आती थी। वहीं, सरकारी विभागों की लापरवाही के चलते करीब 250 चेकडैम बनाने की योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है, जबकि करीब पांच वर्ष पहले अरावली में चेकडैम बनाने की योजना बनाई गई थी, ताकि अरावली में बारिश के पानी को संरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही अरावली में इन फार्म हाउसों के कारण कई प्राकृतिक नालों का अस्तित्व भी समाप्त हो गया है।