फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16th Haryana Senior Athletics Championship to be held in Kurukshetra on May 30 and 31

Gurugram News: 30 और 31 मई को कुरुक्षेत्र में 16वीं हरियाणा सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Fri, 15 May 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
16th Haryana Senior Athletics Championship to be held in Kurukshetra on May 30 and 31
-यह प्रतियोगिता 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का काम करेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। 16वीं राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30 और 31 मई को किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 8 से 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। जिला एथलेटिक्स संघ के अधिकारियों ने स्थानीय खिलाड़ियों को बताया कि बिना एएफआई यूआईडी के प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकता। प्रतियोगिता में ऑफलाइन पंजीकरण मान्य नहीं है, इस लिए सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन ही पंजीकरण करवाना पड़ेगा।

एथलेटिक्स मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 साल से कम उम्र वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। यह प्रतियोगिता 24-28 जून को भुवनेश्वर में होने वाली 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का काम करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स संघ के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़, 100/110/400 मीटर हर्डल्स, 3000 मीटर स्टेपल चेज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉट पुट, डिस्कस, हैमर, जेवलिन थ्रो, हेप्टाथलॉन, डेकाथलॉन और रेस वॉक जैसे खेल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed