{"_id":"5b61e6224f1c1b6f668b6ac4","slug":"151533142562-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर से एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर से एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर से एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण
-अवैध निर्माणों पर चलाया पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने ट्रांसपोर्ट नगर की राह में आ रही अड़चनों को हटाने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चला उसे अतिक्रमणमुक्त करवाया।
बता दें कि सेक्टर-33 स्थित एचएसवीपी की 40 एकड़ भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर बनना है। इसके लिए बनाए गए रिवाइज्ड ले-आउट प्लान को एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक से स्वीकृति भी मिल चुकी है। काफी समय तक जगह खाली पड़ी होने के कारण लोगों ने यहां अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिए थे। वहीं जमीन के कुछ हिस्से पर लिटिगेशन होने के कारण मामला कोर्ट में चला गया और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना अधर में लटक गई थी।
एचएसवीपी के एसडीओ एचएस जाखड़ ने बताया कि जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर बनाए गए 18 मकानों सहित तीन ढाबो और करीब 10-15 झुग्गियों पर पीला पंजा चला उन्हें धवस्त कर दिया है। जल्द ही अचे हुए अतिक्रमण को भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
---शुभम---