{"_id":"5b61bd834f1c1b9c3e8b493b","slug":"151533132163-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड के डिपो होल्डरों ने उपमंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड के डिपो होल्डरों ने उपमंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
डिपो होल्डरों ने उपमंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पटौदी। कस्बा पटौदी के उपमंडल अधिकारी विवेक कालिया से पटौदी-फर्रुखनगर के डिपो होल्डरों के शिष्टमंडल ने मिलकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आरोप है कि बीपीएल व खाद्य सुरक्षा कार्डधारकों को मिलने वाला गेहूं सरकारी डिपो होल्डरों तक नहीं पहुंच पाता है। डिपो होल्डरों को सरकारी गोदामों से अपने खर्चे से उठाना पड़ता है। डिपो होल्डरों ने बताया कि उन्हें पिछले 3 साल से ट्रांसपोर्ट किराया नहीं मिला है जबकि लेबर खर्चा व मार्जन कमीशन 5 माह से नहीं दिया गया है। जिस कारण डिपो होल्डरों में सरकार के प्रति रोष है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण विभाग को कई बार पत्र सौंप चुके हैं लेकिन डिपो होल्डरों की मांगें पूरी नहीं की गईं। चेताया गया कि अगर सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। फूल सिंह सैनी, जीत सिंह पटौदी, रामहेर यादव, ताराचंद, मुकेश कुमार, सुभाष चंद, निरंजन, सुरेंद्र यादव, तौफिक, परमानंद, जितेंद्र, ईश्वर खोड, दिनेश, मनीष, पवन कुमार, जयप्रकाश, शिव शंकर, रविंद्र, जीत सिंह, लक्ष्मण, कंवर सिंह, सतबीर, राकेश कुमार, घनश्याम, हरिश कुमार, अजय कुमार, बुधराम, सुंदर सिंह सहित अन्य डिपो होल्डरों ने ज्ञापन सौंपा।