फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   श्रीलंका में पति की मौत का नहीं मिला मुआवजा

श्रीलंका में पति की मौत का नहीं मिला मुआवजा

Tue, 31 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका में पति की मौत का नहीं मिला मुआवजा
श्रीलंका में पति की मौत का नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन

-पत्नी ने विदेश मंत्रालय को दी शिकायत, पालम विहार थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्रीलंका में 14 अगस्त 2017 को पति की मौत के बाद भी इंपीसीकेबल फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी ने पत्नी को मुआवजा नहीं देने का मामला पालम विहार थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति का जब शव गुरुग्राम पहुंचा था तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मौजूदगी में कंपनी ने 10.50 लाख रुपये देने का वायदा किया था, लेकिन कंपनी ने वादा पूरा नहीं किया और न ही आज तक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से हरदोई उत्तर प्रदेश के गांव असमदा निवासी सरमन देवी ने कहा कि उनके पति रक्षपाल इंपीसीकेबल फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी में एग्जीक्यूटिव थे। वर्ष 2017 की शुरुआत में कंपनी ने उनके पति को श्रीलंका भेज दिया था। यहां 13 अगस्त 2017 को रक्षपाल ने पत्नी व बच्चों से बात की थी। 14 अगस्त 2017 को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति की मौत हो गई। कंपनी ने उनके पति का शव भारत बुलवाकर उन्हें सौंपा और रक्षपाल का वेतन, प्रोविडेंड फंड सहित अन्य फंड के करीब साढ़े 10 लाख रुपये देने की बात कही। यह सब पुलिस मौजूदगी में किया गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ दस्तावेज उनसे हस्ताक्षर करवा लिए गए ताकि वह कोई पुलिस कार्रवाई न करें। जब उन्होंने शव देखा तो उनके पति के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। इस पर परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन आज तक उन्हें पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी नहीं मिली। इस पर उन्होंने विदेश मंत्रालय को इस संदर्भ में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी जांच कर पुलिस को मामला दर्ज करने की सिफारिश की। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----पवन सेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed