फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   21 अप्रैल को आयोजित होगी जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा

21 अप्रैल को आयोजित होगी जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा

Thu, 19 Apr 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
21 अप्रैल को आयोजित होगी जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा
जिले के 9 केंद्रों पर 3249 छात्र देंगे परीक्षा
विज्ञापन

क्रॉसर...
- 21 अप्रैल को आयोजित होगी जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 21 अप्रैल को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें कुल 3249 छात्र बैठेंगे।

शनिवार को आयोजित परीक्षा के लिए जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में गुरुग्राम ब्लॉक में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस, जैकबपुरा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-4/7 और मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन चारों केंद्रों पर कुल 1393 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके अलावा, फर्रुखनगर ब्लॉक में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि पटौदी ब्लॉक में दो और सोहना में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोहना परीक्षा केंद्र पर सबसे ज्यादा 422 परीक्षार्थी बैठेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों और स्कूलों के साथ बैठक की। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा परीक्षार्थियों की सुविधाओं के लिए उचित दिशानिर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखकर सूचित किया गया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed