{"_id":"63bc0d447c15cf571009c36e","slug":"150-shanties-burnt-due-to-fire-in-ghasaula-village-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-619","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आग लगने से 150 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आग लगने से 150 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक
विज्ञापन
घसौला गांव में आग लगने से 150 झुग्गियां जलीं
दमकल की 20 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू, हादसे में कई लोग बेहोश, भगदड़ से घायल हुए बच्चे
सिलिंडर फटने हादसा, दो साल पहले भी लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव घसौला में सोमवार सुबह सिलिंडर फटने से झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते 150 झुग्गियां जल गईं। सूचना पर अलग-अलग फायर स्टेशन की दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि आग के दौरान कुछ लोग बेहोश हो गए, जबकि भगदड़ मचने से कई बच्चे घायल हो गए।
अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग बुझाने के दौरान भी झुग्गी में रखे सिलिंडर फटते रहे। ऐसे में आग पर काबू पाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। 250 में से 150 झुग्गियां जल गईं। आग को देखकर कुछ लोग बेहोश हो गए, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले भी इसी जगह बसी झुग्गियों में आग लग गई थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद करीब 45 मिनट में दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम आ गई थी। दमकल विभाग के अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ियों को रवाना कर दिया गया था। आग बुझाने के दौरान भी सिलिंडर फट रहे थे। इस वजह से बचावकार्य में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
-- -
पास की सोसाइटी से पानी मिलने से राहत
सेक्टर-49 की झुग्गियों में लगी आग को बुझाने के लिए पास की दो बड़ी सोसाइटियों से पर्याप्त पानी मिला। आग इतनी भयानक थी कि एहतियात के तौर पर एंबुलेंस और जेसीबी बुला ली गई थी। यहां पर सामान बेचने वालों की संख्या अधिक है। आग लगने के बाद लोगों ने अपना सामान गली में निकाल रखा।
विज्ञापन
-- -
आग लगने से करीब 150 झुग्गियां जल गईं। आग लगने के कारणों का साफ तौर पर अब तक पता नहीं चला है। चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू किया। - गुलशन कालरा, उपनिदेशक फायर विभाग, हरियाणा