{"_id":"5b6081134f1c1bb35d8b67d6","slug":"141533051155-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बच्चे देंगे प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बच्चे देंगे प्राथमिक उपचार
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्र देंगे
प्राथमिक उपचार
गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए स्कूल में मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस टीम तैयार की गई है। टीम के बच्चों को स्कूल की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
दुर्घटनाओं के दौरान चोटिल व्यक्ति को फौरन मदद नहीं मिलने पर उसके शरीर से ज्यादा मात्रा में रक्त निकल जाता है। कई बार व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। ऐेसे में स्कूल के बच्चों को जागरूक करते हुए प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी जा रही है। स्कूल में बकायदा जूनियर मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस टीम तैयार की गई। स्कूल की प्रधानाचार्य चारू मैनी ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की विधियों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वे प्राथमिक उपचार दे सकेंगे। विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ब्यूरो