फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   14 people including two policemen accused of assault and molestation

दो पुलिसकर्मियों सहित 14 लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 10 Mar 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
14 people including two policemen accused of assault and molestation
सोहना। भोंडसी थानाक्षेत्र के मारुति कुंज कालोनी में रहने वाली एक महिला ने दो पुलिस कर्मियों सहित 14 लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तीन मार्च को वह अपनी बेटी व पुत्र वधू के साथ घूम रही थी। जैसे ही वह सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप पहुंची, तभी उनको अपने बेटे विनीत की आवाज सुनाई दी, जो बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था। आवाज सुनने के बाद वहां पर पहुंचे तो देखा कि रामअवतार, नीतीश, सुरेश, सचिन, सुधीर, गौरव, छोटी देवी, कृष्ण, शेखर, शिवा, मनोज, उत्तम और उत्तम की पत्नी शमशेर भारद्वाज, लक्ष्य व भारद्वाज की पत्नी डंडे, सरिया से विनीत को पीट रहीं थीं।
विज्ञापन

वहीं पर दो पुलिस कर्मी भी खड़े हुए थे। जिन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर विनीत को छुड़वाया तो आपके खिलाफ कार्रवाई कर देंगे लेकिन फिर भी विनीत को उन लोगों से बचाने के लिए गई तो वहां पर मौजूद सभी ने अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। जैसे तैसे गंभीर रूप से घायल विनीत को बचाकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर चोट के कारण दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह पहले आरोप लगाने वाली महिला व उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ भी भोंडसी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed