{"_id":"60f85e168ebc3e6d150d6afd","slug":"13330-people-got-the-vaccine-gurgaon-news-noi5948754178","type":"story","status":"publish","title_hn":"13330 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13330 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को 13330 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। अब तक कुल 16,84,524 डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण अभियान के प्रमुख डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4 हजार 444 लोगों को पहली डोज दी गई। 999 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. सिंह ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 629 नागरिकों को कोरोनारोधी वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। वहीं 4,617 लोगों ने वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि छह हेल्थ वर्कर्स को पहली व 739 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए आरक्षित सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में 51 लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। इसी केंद्र पर 100 नागरिकों को स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इनके अलावा तीन फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली व 1893 को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। मेट्रो स्टेशन पर आयोजित टीकाकरण शिविर में 30 लोगों ने अपनो कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। संवाद