फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   133 corona new cases in gurugram

गुरुग्राम में मिल 133 नए कोरोना संक्रमित

Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
133 corona new cases in gurugram
गुरुग्राम में मिल 133 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में कोरोना की स्थिति अब दिनोंदिन बेहतर हो रही है। हालांकि बुधवार को 133 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, वहीं 110 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। राहत की बात यह रही कि बुधवार को जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 102 जबकि कुल मरीजों की संख्या 6316 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 3 सप्ताह पहले तक प्रत्येक 5 में से दो मरीज कोरोना संक्रमित थे। वहीं अब 53 मरीजों पर एक व्यक्ति ही अब उपचाराधीन है। वहीं, 133 नए मरीज आने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6316 हो गई है, जिसमें से 5227 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 987 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 739 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 30 मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 163 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं तो 55 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। जिले में अब मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 83 फीसदी हो चुकी है। हालांकि, कुल कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में गुरुग्राम अब भी प्रदेश में पहले पायदान पर है।
विज्ञापन

प्रतिदिन टूट रहा जांच का रिकॉर्ड
जांच के मामले में भी जिला प्रदेश में सबसे आगे है। प्रतिदिन जांच के लिए नमूनों की संख्या एक दिन पहले के मुकाबले बढ़ जाती है। बुधवार को 2924 लोगों ने कोविड-19 की जांच के लिए नमूने दिए। इनमें से निजी लैब में जांच के लिए 596 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 2328 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब जिले में 51932 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 42,692 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 6316 मरीज कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। 643 लोगों की अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed