फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13182 people takes corona vaccine

17500 का था लक्ष्य, शासकीय केंद्रो पर लगा 13182 को टीका

Thu, 02 Sep 2021 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
13182 people takes corona vaccine
गुरुग्राम। जिले में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि अब शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर लक्ष्य के मुताबिक टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति रोजाना ही बन रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी जिले में शासकीय केंद्रों पर 13182 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया जबकि स्वास्थ्य विभाग ने पहली व दूसरी डोज को मिलाकर 17500 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को कुल 20297 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 13182 को शासकीय व 7115 को निजी केंद्रों पर लगाया गया। खास बात यह है कि टीकाकरण केंद्रों पर पहली डोज लगवाने वालों की संख्या ज्यादा रहती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज को प्राथमिकता दे रहा है। इसी के साथ जिले में अब तक लगने वाली कुल डोज का आंकड़ा भी बढ़कर 24 लाख 35768 पर पहुंच गया है। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 60 लोगों को स्पूतनिक वी की दूसरी डोज दी गई। वहीं, विदेश जाने वाले 19 व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 65 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण करने वालों से उलझ रहे लोग
स्वास्थ्य विभाग ने जब से ऑनलाइन पंजीकरण कर टीका लगवाने वालों को प्राथमिकता देना शुरू किया है, शासकीय केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को एक अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कर आने वालों को जब स्वास्थ्यकर्मी वरीयता देने लगते हैं तो पहले से ही कतार में खड़े लोग ऐतराज जताने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर देखने को मिला, जहां पहले से पंजीकरण कर आने वालों को पहले टीका लगाने पर कतार में खड़े लोग स्वास्थ्यकर्मियों से उलझते रहे। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों ने नियम के मुताबिक पहले से पंजीकृत लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed