{"_id":"60d619378ebc3e32e34fb4d6","slug":"13-new-cases-of-corona-one-patient-died-gurgaon-news-noi589804437","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 13 नए केस, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 13 नए केस, एक मरीज की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही अब मृतकों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब उन्हीं मरीजों की मौत हो रही है, जो पहले से ही गंभीर स्थिति में हैं या फिर पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। नए कोरोना मरीजों में मृतकों का आंकड़ा काफी कम रह गया है।
वहीं, रोजाना आने वले नए मरीजों की संख्या अब 20 से भी कम रहती है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कोरोना के 13 नए मरीज आए तो वहीं 13 ही संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि एक मरीज की मौत भी हुई। 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 892 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले तीन सप्ताह से लगातार सप्ताह में होने वाली मौतों की संख्या औसतन 15 से कम रह गई है।
इसी क्रम में पिछले सात दिन में भी कोरोना के चलते 12 मरीजों की मौत हुई है जबकि अप्रैल मध्य से मई के पहले सप्ताह तक रोजाना 10 से ज्यादा मरीजों की मौत हो रही थी। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 180633 पर पहुंच गया है, जिसमें से अब महज 143 मरीज जिले में सक्रिय हैं। वहीं, 179598 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले के अस्पतालों में 130 मरीज उपचाराधीन हैं। साथ ही 130 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को जिले में 3823 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए।
विज्ञापन
अब एंटीजन जांच दिखाकर भी हो सकेगी सर्जरी
अब अस्पतालों में आपात स्थिति में एंटीजन जांच रिपोर्ट दिखाकर भी सर्जरी कराई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस संदर्भ में सभी अस्पतालों को निर्देश दे दिया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि सर्जरी से पहले कोविड आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट को ही अहमियत दी जा रही है। आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट हो तो अच्छा है लेकिन यदि आपात स्थिति है तो एंटीजन जांच रिपोर्ट दिखाकर भी सर्जरी कराई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी तक सर्जरी के लिए कोविड आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना जरूरी था।