{"_id":"5eb44e228ebc3e903f6c2f09","slug":"13-more-patients-tested-positive-in-gurugram-gurgaon-news-noi5095306119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के 13 और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के 13 और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को 13 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई। इनमें से 60 मरीज सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6 मरीज अन्य अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को सामने आए मरीजों में से 5 मरीज ज्योति पार्क क्षेत्र, 2 सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, 2 राजीव नगर, 1 सेक्टर-18 सरहौल क्षेत्र, 1 शांति पार्क, 1 सब्जी मंडी, 1 राजेंद्रा पार्क व 1 मरीज जवाहर नगर का है। मरीजों के परिजनों को होम क्वारंटीन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी एकत्र कर रहा है।
लॉकडाउन-3 शुरू होने के चार दिन में जिले में अब तक कोरोना के 45 नए मामले सामने आ चुके हैं। इन मरीजों में अधिकांश खांडसा सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता हैं, जो थोक में सब्जी की खरीदारी के लिए दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी जाते रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली से सटे सरहौल व डूंडाहेड़ा इलाके से भी आधा दर्जन से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली व अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना संदिग्धों की जांच के मामले में गुरुग्राम की स्थिति काफी बेहतर है। जहां दिल्ली समेत अन्य जिलों में जांच रिपोर्ट आने में 5-7 दिन का समय लग रहा है, वहीं जिले में 48-72 घंटे में मरीजों की जांच रिपोर्ट मिल रही है। विषम परिस्थितियों में कभी यह समय बढ़कर 4 दिन का भी हो जाता है। इस समय प्रतिदिन औसतन 250-300 कोरोना संदिग्धों से नमूने लिए जा रहे हैं, जबकि लगभग 400-450 मरीजों की जांच रिपोर्ट लंबित रहती है।
जिले में इस समय 62 मरीज विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं जबकि 13393 लोगों की अब तक जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच हो चुकी है। अब तक जिले में 7543 कोरोना संदिग्धों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से 6926 निगेटिव पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 317 कोरोना संदिग्धों से नमूने लिए गए। इसमें से शासकीय लैब में 300 व निजी लैब में जांच के लिए 17 नमूने भेजे गए। अब तक जिले में 10057 लोग 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं।