{"_id":"5f493eae8ebc3e3d1678537a","slug":"126-new-corona-patient-gurgaon-news-noi5326056167","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 नए संक्रमित मिले, 90 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 नए संक्रमित मिले, 90 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या अब फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले दो सप्ताह से जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए मरीजों व स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या के बीच अंतर कम हो रहा है। शुक्रवार को 126 नए मरीज आए तो 90 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 11,555 पहुंच चुकी है, वहीं अब तक 132 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कोरोना के नए मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
नए मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91 फीसदी पर अटकी हुई है। वहीं नए मरीजों के बढ़ने के कारण उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 900 के पार चली गई है। कुल मरीजों में से अब 973 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 845 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 128 मरीज ही अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शासकीय कोविड अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, तो जिला कोविड हेल्थ सेंटर में 93 व जिला कोविड केयर सेंटर में 17 मरीज ही उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को जिले में 2401 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1926 लोगों की जांच की गई जबकि 475 लोगों की निजी लैब व निजी अस्पतालों में जांच की गई।
कोरोना को मात दे चुके लोग प्लाज्मा दान करें : नवीन
कैनविन फाउंडेशन के सह संस्थापक नवीन गोयल ने कोरोना संक्रमण को मात दे चुके लोगों से स्वेच्छा से आगे आकर प्लाज्मा दान करने की अपील की है। मालूम हो कि कैनविन संस्था की तरफ से प्लाज्मा दाताओं को पिक एंड ड्रॉप के लिए प्रशासन को तीन वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कोरोना से गुरुग्रामवासियों का जीवन बचाना है। कोरोना से ठीक हुए लोगों का प्लाज्मा कोरोना संक्रमितों को देने में कैनविन संस्था जुटी है। इस काम में हम दिल से और नि:स्वार्थ भावना से लगे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि हम सब कोरोना को हरा देंगे।