फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.22 lakh cheated in the name of playing online games

Gurugram News: ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर 1.22 लाख ठगे

Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
1.22 lakh cheated in the name of playing online games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। साइबर ठगों ने ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर एक महिला से 1.22 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने वर्क फ्रॉम होम के ऑनलाइन काम सर्च किया था। आरोपियों ने गेम में मुनाफे का झांसा देकर ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में केस दर्ज कर लिया गया है।




गांव अजरोंदा निवासी पूजा अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। कुछ माह पहले वह सोशल मीडिया पर वर्क फॉर होम का कोई काम ढूंढ़ रही थी। जुलाई-2021 में उन्होंने सोशल मीडिया पर वर्क फॉर होम का एक विज्ञापन देखा। महिला ने विज्ञापन में लिखे मोबाइल नंबर पर बात की। आरोपियों ने बात करने के दौरान सोशल मीडिया पर उनसे ऑनलाइन यूजर आईडी व पासवर्ड बनवाए। आरोपियों ने महिला को ऑनलाइन गेम खेलकर अच्छी कमाई कराने का झांसा दिया। महिला के मुताबिक 300 रुपये के खेल में 500 रुपये का मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। पीड़िता झांसे में आ गई और ऑनलाइन गेम्स खेलने लगी। दो दिन के भीतर ही आरोपियों ने महिला से 1.22 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने साइबर थाना में शिकायत दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed