Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.21 lakh deducted from account after clicking on APK file

Gurugram News: एपीके फाइल पर क्लिक किया तो खाते से कट गए 1.21 लाख

Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
1.21 lakh deducted from account after clicking on APK file
साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक युवक द्वारा गलती से एपीके फाइल पर क्लिक करने से उसके बैंक खाते से 1.21 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित जब बैंक में अपने खाते संबंधी जानकारी लेने गया तो उसे रुपये निकलने के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
जिले के कांकरौला गांव निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर आरटीओ एपीके फाइल आई थी। गलती से एपीके फाइल पर क्लिक हो गया तो 12 अक्तूबर को उसके बैंक खाते से 1.21 लाख रुपये निकल गए। जब रमेश कुमार अपने खाते की जानकारी लेने के लिए बैंक में गया तो उसे इसके बारे में पता चला। रमेश कुमार ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


एप डाउनलोड करने पर कटे 80 हजार रुपये
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण क्षेत्र में जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। टीकली गांव निवासी धनवीर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने धनवीर यादव को आरबीएल क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। कॉल करने वाले की बातों में आकर धनवीर यादव ने अपने मोबाइल में आरबीएल एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल की सारी कॉल डायवर्ट हो गई और कार्ड एप से 80,802 रुपये कट गए। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित धनवीर यादव ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed