{"_id":"65a3bacd3c9017a2f80dcd39","slug":"12-percent-increase-in-the-number-of-deaths-in-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23371-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में 12 फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में 12 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन
पिछले साल 458 की हुई थी मौत और 810 लोग हुए थे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में हर साल सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले साल सड़क हादसों में 458 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 810 लोग घायल हो गए थे। साल 2022 में 406 की मौत और 731 लोग घायल हुए थे। साल 2022 की अपेक्षा 2023 में मरने वालों की संख्या में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पुलिस विभाग और प्रशासन सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसके तहत सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में सड़क हादसों को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रमुख जगहों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने और सड़कों का सुधार किया जा रहा है। जिन सड़कों पर ज्यादा हादसे हो रहे हैं,उनका डाटा भी संंबंधित विभाग को दिया जाता है ताकि हादसों को कम करने के लिए उपाय किए जा सके। इसके अलावा जीएमडीए, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई अपने क्षेत्रों में कदम उठा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ओवर स्पीड, लेन ड्राइविंग समेत अन्य प्रकार के चालान कर यातायात को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। हाल में लेन ड्राइविंग पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली थी। इसके बाद भी हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है।
राहगीरी फाउंडेशन की सह संस्थापक सारिका भट्ट ने कहा कि जिले में सड़क हादसों को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। ब्लैक स्पाट वाले स्थानों को कम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सड़क सुधार के साथ पैदल सवारों के लिए फुटपॉथ, साइनेज, जेब्रा क्राॅसिंग जैसी अन्य जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाएगा। चौक पर ट्रैफिक लाइट को लगवाया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी यातायात वीरेंद्र विज ने बताया कि मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर यातायात उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। सभी प्रमुख चौक पर यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। जीएमडीए के सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी यातायात उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
साल 2023 में 1071 सड़क हादसे हुए
साल 2023 में कुल 1071 सड़क हादसों के केस दर्ज हुए। इन हादसों में 458 लोगों की मौत जबकि 810 लोग घायल हो गए। साल 2022 में कुल 981 केस दर्ज हुए और 406 की मौत हुई। 731 लोग घायल हुए। साल 2021 में 874 केस दर्ज हुए और 409 लोगों की जान गई,जबकि 575 लोग घायल हुए।
-- -
मई में सबसे ज्यादा हादसे
यातायत पुलिस के अनुसार पिछले साल मई में सबसे ज्यादा 190 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद सितंबर में 104 और अक्तूबर में 107 मामले दर्ज हुए थे। हालांकि हर माह सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 30-50 के बीच रही।