फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दिवाली पर 500 करोड़ का होगा गिफ्ट कारोबार

दिवाली पर 500 करोड़ का होगा गिफ्ट कारोबार, गिफ्ट से लेकर गाड़ियों तक की हो रही है खरीदारी

Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर 500 करोड़ का होगा गिफ्ट कारोबार
diwali gifts - फोटो : फाइल फोटो
दीवाली की दस्तक के साथ गिफ्टों का कारोबार बढ़ने लगा है। साइबर सिटी में कॉरपोरेट कंपनियों के कारण इसके बाजार में तेजी से विस्तार हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक इस दिवाली करीब 500 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है। बाजार विशेषज्ञों की मानें तो साइबर सिटी में गिफ्ट कारोबार में बड़ा हिस्सा कॉरपोरेट और बिजनेस रिलेशन गिफ्ट का है। इसके साथ ही अब इसे इमेज बिल्डिंग व रिलेशन से जोड़कर देखा जाने लगा है, लेकिन बीते वर्ष के मुकाबले इस बार गिफ्ट का कारोबार में मंदी है।
विज्ञापन


एसोचैम के पूर्व महासचिव डीएस रावत कहते हैं कि पर्व खुशियों का है। बाजार में पैसे का अभाव और छोटी कंपनियों में स्थिरता व कामकाज कम होने के कारण गिफ्ट कारोबार प्रभावित हुआ है। गुरुग्राम में फॉर्च्यून कंपनियों के अलावा आईटी होने के कारण गिफ्ट का कारोबार हो रहा है। अनुमानित तौर पर करीब 500 करोड़ का कारोबार हो सकता है। कॉरपोरेट में वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए महंगे गिफ्टों के जरिये अपना रिश्ता बनाने के लिए महंगे गिफ्ट देते हैं। इसमें लग्जरी गाड़ी और महिला सीईओ व अधिकारियों के लिए डायमंड की ज्वेलरी सेट पहले स्थान पर है। टाटा मोटर्स के एक अधिकारी बताते हैं कि गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। इसमें कई तो दूसरे के नाम से बुक कराते हैं, जो अक्सर गिफ्ट के लिए होता है। इसमें एसयूवी लग्जरी गाड़ी से लेकर बाइक व स्कूटी तक शामिल है।
विज्ञापन


इनवेस्टमेंट प्लान व ऑनलाइन गिफ्ट का ट्रेंड
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया (एसोचैम) और चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मुताबिक अब गिफ्ट का ट्रेंड बदल रहा है। हेल्थ इंश्योरेंस, फ्लैट और इंवेस्टमेंट प्लान तक बतौर गिफ्ट देने का प्रचलन आया है, लेकिन यह कॉरपोरेट के एक तबके तक सीमित है। वहीं, ऑनलाइन गिफ्ट और ऑन डिमांड की सर्विस ने अपर-मीडिल क्लास में गिफ्ट का रिवाज पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर गिफ्ट देने के यह भी है कारण
उद्योग विशेषज्ञ रावत बताते हैं इंडस्ट्री में बिजनेस डीलिंग से लेकर क्लाइंट सर्विसिंग और बिजनेस रिलेशन महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कॉरपोरेट में बिजनेस रिलेशन, नेटवर्किंग-मार्केटिंग डेवलप करने के लिए गिफ्ट की परंपरा शुरू हुई है।


इमेज कंसल्टेंट संगीत बहल कहती है कि गिफ्ट अब इमेज बिल्डिंग का हिस्सा है। इसमें अधिकांश तौर पर स्टैंडर्ड और स्टेटस के हिसाब से परखा जाता है। अब कंपनी की मार्केट वैल्यू भी गिफ्टिंग में ध्यान रखा जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed