{"_id":"5c07dedfbdec2241a004b0d8","slug":"111544019679-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पर निगम ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पर निगम ने किया इंकार
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar
- फोटो : ANI
करीब एक माह पहले मोलाहेड़ा गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की वृद्धाश्रम की घोषणा के बाद नगर निगम ने इस बाबत इंकार कर दिया है। निगम ने जिला समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखते हुए वृद्धाश्रम के लिए जमीन ही खाली नहीं होने का कारण बताया है। इसके बाद अधिकारी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
6 नवंबर को मुख्यमंत्री ने मोलाहेड़ा में दौरा किया था। उन्होंने यहां वृद्धाश्रम की घोषणा की थी। इसके लिए नगर निगम की ओर से जिला समाज कल्याण विभाग को जमीन आवंटित करनी थी। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा 13 नवंबर को निगम को पत्र लिखकर जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा गया। जानकारी के मुताबिक, निगम की ओर से संबंधित विभाग को पत्र भेजते हुए गांव में कोई खाली जमीन ही नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन