{"_id":"5be04064bdec22693d12193d","slug":"111541423204-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले गुरुग्राम में एक बार फिर प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले गुरुग्राम में एक बार फिर प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले में रविवार को प्रदूषण स्तर थोड़ा कम रहने के बाद इसमें सोमवार को फिर इजाफा हुआ। शहर में सुबह से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता रहा है और शाम तक प्रदूषण स्तर में रविवार की तुलना में काफी बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
इस कारण दिवाली और उसके बाद प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि गुरुग्राम में दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों की अपेक्षा प्रदूषण स्तर काफी कम रहा।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सोमवार को स्मॉग के हालात थे। ऐसा लग रहा था जैसे ऑक्सीजन का सिस्टम बाधित हो रहा है। आबोहवा दम घोंटू जान पड़ी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 325 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जबकि रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 206 प्रति क्यूबिक मीटर था। गुरुग्राम में ही नहीं बल्कि दिल्ली एवं एनसीआर के सभी शहरों में सोमवार को प्रदूषण स्तर ने लंबी छलांग लगाई।
हालांकि दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद की अपेक्षा गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर सबसे कम रहा। इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 400 प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक रहा, जबकि इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर रविवार को 200 प्रति क्यूबिक मीटर से कम था। साइबर सिटी में आगामी दिनों में प्रदूषण काफी अधिक रहने की आशंका है।