फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1100 tons of garbage picked up on the third day of special cleanliness campaign

Gurugram News: विशेष स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन उठाया 1100 टन कचरा

Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
1100 tons of garbage picked up on the third day of special cleanliness campaign
कनिष्ठ अभियंताओं के नेतृत्व में 52 टीमों का किया गया है गठन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन सोमवार को लगभग 1100 टन कचरे का उठान किया गया। निगम अधिकारियों की माने तो तीन दिनों के दौरान लगभग 3000 टन कचरा उठाया जा चुका है। अब विभिन्न खत्तों से नियमित कचरा उठान सुनिश्चित किया जा रहा है। सोमवार को अभियान के तीसरे दिन जोन हॉल, अतुल कटारिया चौक, सुखराली मंदिर के पास, पालम विहार रोड, सब्जी मंडी, कार्टरपुरी, खांडसा, बसई, प्रेमपुरी, जैन मंदिर के पास, जैकबपुरा आर्यसमाज मंदिर के पास, सब्जी मंडी, सदर बाजार में कूड़े का उठान किया गया।
निगमायुक्त पीसी मीणा ने बीते शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें सात दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने और कचरा उठान सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए थे। निगमायुक्त के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डाॅ. नरेश कुमार द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं के नेतृत्व में 52 टीमों का गठन किया और उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी। टीमों ने पूरी क्षमता के साथ पर्याप्त मैनपावर व मशीनरी लेकर अभियान शुरू किया। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा इस दौरान सीएंडडी वेस्ट, कचरा और हॉर्टिकल्चर वेस्ट संबंधी शिकायतों के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कचरा संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290097521, सीएंडडी अर्थात मलबा संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290088127 और हॉर्टिकल्चर वेस्ट संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290076135 है। नगर निगम की टीमों द्वारा सब्जी मंडी व सदर बाजार की अब नियमित सफाई की जा रही है। टीमों ने महाराणा प्रताप चौक से फव्वारा चौक, कृष्णा चौक से रेजांगला चौक, रेजांगला चौक से ओल्ड दिल्ली रोड, खांडसा रोड, ओल्ड व न्यू रेलवे रोड सहित अन्य सड़कों की सफाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed